देशबड़ी खबर

Axiom-4 Mission: स्पेस से शुभांशु शुक्ला का सामने आया पहला मैसेज, कहा- ‘जय हिंद, जय भारत मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा बताता है…’

नई दिल्लीः भारत के शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से उड़ान भरी है। इस मिशन का नेतृत्व शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। अंतरिक्ष में पहुंचते ही उन्होंने देश के लिए पहला संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे कंधे पर तिरंगा है, और मेरे साथ पूरा देश है।” मिशन पर रवाना होने से पहले उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया था।

इस मिशन में क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट और एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने देशवासियों के लिए अपना पहला संदेश साझा किया।

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से देश के लिए संदेश

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा, “नमस्ते, मेरे प्यारे देशवासियों! 41 साल बाद हम एक बार फिर से अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह एक अविस्मरणीय यात्रा है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधों पर तिरंगा मुझे याद दिलाता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। यह मेरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सब भी इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनें और आप सभी का सीना भी गर्व से चौड़ा हो। आइए, हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। जय हिंद! जय भारत!”

एक्सिओम-4 मिशन पर गए शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है। परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “शुभांशु की वजह से आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा है।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button