किडनी हेल्दी रखने के 5 आसान तरीके: सफदरजंग डॉक्टर की सलाह
किडनी शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है जो खून को साफ करने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और रक्तचाप नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बनी रहे, तो सिर्फ 5 आसान आदतें अपनानी होंगी।
-
पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स समय पर निकल सकें।
-
नमक का सेवन सीमित करें, क्योंकि ज्यादा नमक किडनी पर दबाव डालता है।
-
प्रोटीन का संतुलित सेवन करें, खासकर रेड मीट से बचें।
-
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें, ये किडनी खराब करने के दो बड़े कारण हैं।
-
बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर और सप्लिमेंट्स न लें, ये धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
डॉक्टर ने कहा कि किडनी की देखभाल रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से संभव है और अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो डायलिसिस या ट्रांसप्लांट जैसी जटिलताओं से बचा जा सकता है।



