लाइफस्टाइल
चेहरे के 5 संकेत जो बताएं सेहत हो रही खराब
हमारे चेहरे की त्वचा केवल सौंदर्य का संकेत नहीं देती, बल्कि यह हमारे शरीर की आंतरिक सेहत का आईना भी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर चेहरे पर कुछ खास लक्षण दिखाई दें — जैसे पीलापन, आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर सूजन, अचानक मुंहासे या चकत्ते, और त्वचा पर पपड़ी या खुजली — तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपकी लिवर या किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं।
पीलापन लिवर फेल्योर का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जबकि आंखों के नीचे डार्क सर्कल नींद की कमी के साथ-साथ किडनी पर दबाव का भी संकेत हो सकते हैं। त्वचा पर बार-बार रैशेज आना या चेहरे की चमक अचानक कम हो जाना, शरीर में विषैले तत्वों के जमा होने का संकेत देते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना और आवश्यक जांच कराना बेहद जरूरी होता है।



