विटामिन-डी की कमी? सप्लीमेंट नहीं, अपनाएं ये प्राकृतिक तरीका
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है जो हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखने और मूड को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। आजकल ज्यादातर लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं, खासकर शहरी जीवनशैली में जहां धूप कम मिलती है।
हालांकि लोग अक्सर विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे बेहतर और सुरक्षित तरीका है प्राकृतिक धूप लेना। सुबह 7 से 10 बजे के बीच की धूप सबसे प्रभावशाली मानी जाती है, क्योंकि इस समय UVB किरणें शरीर में विटामिन-डी का उत्पादन बढ़ाती हैं।
विटामिन-डी की कमी को प्राकृतिक रूप से दूर करने के लिए सिर्फ धूप में बैठना ही काफी नहीं है, बल्कि इन 3 बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
-
सीधी धूप में त्वचा का संपर्क हो – धूप में बैठते समय कम से कम चेहरे, हाथों और पैरों की त्वचा खुली रखें।
-
सनस्क्रीन का प्रयोग धूप के बाद करें – धूप लेने से पहले सनस्क्रीन लगाने से विटामिन-डी का अवशोषण रुक सकता है।
-
नियमितता जरूरी है – सप्ताह में कम से कम 4-5 बार 20-30 मिनट धूप लेना बेहद जरूरी है।



