उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

CM योगी के सचिव अमित सिंह को मिला केंद्र में सेवा विस्तार, 2027 तक देते रहेंगे सेवाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह को सेवा विस्तार मिल गया है। आईआरएस 2000 बैच के अधिकारी अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति केंद्र सरकार ने मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। अमित सिंह को योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में गिना जाता है। लंबे समय से यह कयास लगाये जा रहे थे कि उनको सेवा विस्तार मिल सकता है। यह विस्तार मानक प्रतिनियुक्ति नीति में ढील देते हुए दिया गया है।

गौरतलब है कि अमित सिंह को अप्रैल 2017 में उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्त पर भेजा गया था और तब उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया था। बाद में उनको सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया था। यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आने से पहले अमित सिंह विदेश मंत्रालय के अंतर्गत लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वह रेलवे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) और गोरखपुर में रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव की भूमिका निभा चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button