उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरराज्य
आज का मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-राजस्थान में शीतलहर, भारी ठंड और कोहरे का प्रभाव

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप आज 12 जनवरी को भी जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच रहा है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2–3°C या इससे भी कम रिकार्ड किया गया है, जिससे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।



