Valentine’s Day Wedding Buzz: क्या मृणाल ठाकुर बनने जा रही हैं धनुष की दुल्हन, जानिए सच्चाई

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। वजह है साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर वायरल हो रही शादी की चर्चाएं। दावा किया जा रहा है कि 14 फरवरी को शहनाई गूंजने वाली है और मृणाल ठाकुर, धनुष की दुल्हन बनने जा रही हैं। हालांकि इस खबर की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह चरम पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दोनों से जुड़े पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और कयासों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही अफेयर और शादी की अटकलें शुरू हो गईं।
मृणाल ठाकुर अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं धनुष साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इससे पहले भी धनुष का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन हर बार उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी ही साधी है। दूसरी ओर मृणाल ठाकुर भी अपने रिश्तों को लेकर कभी खुलकर बात नहीं करतीं। यही वजह है कि दोनों के बीच शादी की खबर सामने आते ही लोग इसे सच मानने लगे हैं।
हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि यह महज अफवाह है और फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वैलेंटाइन डे की तारीख को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह सिर्फ संयोग है, जिसे सोशल मीडिया ने सनसनीखेज बना दिया। बावजूद इसके, फैंस लगातार दोनों से इस पर प्रतिक्रिया देने की मांग कर रहे हैं।
अगर सच में ऐसा कुछ होता है तो यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सरप्राइज वेडिंग मानी जाएगी। फिलहाल सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले दिनों में ही साफ होगा। लेकिन इतना तय है कि धनुष और मृणाल ठाकुर की कथित शादी की खबर ने वैलेंटाइन डे 2026 को लेकर लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।



