धर्म-आस्था
Hanuman Jayanti 2026 तारीख व पूजा विधि: बजरंगबली का जन्मदिन और शुभ मुहूर्त

हनुमान जन्मोत्सव जिसे हम आमतौर पर हनुमान जयंती के नाम से जानते हैं, यह हिन्दू धर्म में भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी, जो चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा की तिथि का शुभ प्रभाव पूरे दिन रहेगा और भक्तजन सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और व्रत रखकर भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।



