टेक

फोन के Power Button की 5 सीक्रेट ट्रिक्स, जिन्हें जानकर आप बन जाएंगे स्मार्ट यूजर

स्मार्टफोन का पावर बटन ज्यादातर लोग सिर्फ फोन को ऑन या ऑफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इस छोटे से बटन में कई ऐसे छुपे फीचर होते हैं जो आपके रोजमर्रा के काम को बेहद आसान बना सकते हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो यूजर इन ट्रिक्स को जान लेते हैं, उनका फोन इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल जाता है। सबसे पहली और सबसे काम की ट्रिक है इमरजेंसी SOS। कई स्मार्टफोन्स में पावर बटन को लगातार 3 से 5 बार दबाने पर फोन अपने आप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को कॉल या मैसेज भेज देता है। किसी मुसीबत की स्थिति में यह फीचर जान बचाने तक में मददगार साबित हो सकता है।

दूसरी जरूरी ट्रिक है कैमरा क्विक लॉन्च। अगर आप अचानक कोई खास पल कैद करना चाहते हैं तो फोन अनलॉक करने की जरूरत नहीं। पावर बटन को दो बार जल्दी-जल्दी दबाते ही कैमरा खुल जाता है। इससे फोटो लेने में समय बर्बाद नहीं होता। तीसरी ट्रिक की बात करें तो पावर बटन से आप गूगल असिस्टेंट या वॉइस असिस्टेंट को तुरंत एक्टिव कर सकते हैं। बटन को कुछ सेकंड दबाकर रखें और आप बिना टाइप किए कॉल, मैसेज, रिमाइंडर जैसे कई काम कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button