उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
CM योगी ने फेलोशिप चयन प्रक्रिया की समीक्षा की
Computer Jagat 24
Follow on X
March 31, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत OTD-CM Fellow के चयन को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता, युवाओं की भागीदारी और कार्यक्रम की प्रभावशीलता पर विशेष चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयन पूरी तरह योग्यता आधारित और निष्पक्ष हो, ताकि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यह फेलोशिप कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और युवाओं की भागीदारी से शासन और विकास में नई ऊर्जा आएगी।
Computer Jagat 24
Follow on X
March 31, 2026



