सर्वाइकल दर्द या कुछ और? 6 लक्षणों से करें सही पहचान

गर्दन में दर्द होना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन हर दर्द को सर्वाइकल समझ लेना सही नहीं होता। कई बार यह गलत बैठने की आदत, मांसपेशियों की खिंचाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों से भी हो सकता है।
सर्वाइकल से जुड़ी समस्या में कुछ खास लक्षण देखने को मिलते हैं, जैसे गर्दन में लगातार जकड़न, कंधों तक फैलता दर्द, सिर दर्द और हाथों में झनझनाहट। अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो यह सर्वाइकल का संकेत हो सकता है।
इसके अलावा चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और गर्दन को हिलाने में परेशानी भी इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना आगे चलकर समस्या को बढ़ा सकता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही समय पर पहचान और इलाज से सर्वाइकल की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित एक्सरसाइज, सही पोस्चर और लाइफस्टाइल में सुधार से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।



