लाइफस्टाइल

सही ब्रा साइज कैसे जानें आसान फॉर्मूला

अक्सर महिलाओं को A, B, C कप साइज को लेकर कन्फ्यूजन रहता है और सही ब्रा साइज चुनना मुश्किल लगने लगता है। लेकिन अगर सही तरीके से माप लिया जाए तो घर पर ही आसानी से अपना परफेक्ट ब्रा साइज जाना जा सकता है।

सबसे पहले आपको दो चीजें मापनी होती हैं—बस्ट साइज और अंडरबस्ट साइज। अंडरबस्ट मतलब ब्रेस्ट के ठीक नीचे की माप और बस्ट मतलब सबसे उभरे हुए हिस्से की माप।

अब इन दोनों के बीच का फर्क ही आपका कप साइज तय करता है। अगर फर्क कम है तो A कप, थोड़ा ज्यादा है तो B कप और और ज्यादा फर्क होने पर C या उससे बड़ा कप साइज होता है।

साथ ही, सही ब्रा साइज सिर्फ कप पर नहीं बल्कि बैंड साइज पर भी निर्भर करता है। अगर बैंड ढीला या बहुत टाइट होगा तो पूरा फिटिंग खराब हो सकती है और असुविधा भी हो सकती है।

इसलिए हमेशा सही माप लेकर ही ब्रा खरीदनी चाहिए, ताकि आराम, सही सपोर्ट और बेहतर लुक मिल सके। सही साइज न सिर्फ शरीर को सपोर्ट देता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button