खेल-खिलाड़ी

LA 2028 ओलिंपिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया पहला मुकाबला

लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक में क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, पोमोना (कैलिफोर्निया) ने अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच आयोजित कर इतिहास रच दिया। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के इस मुकाबले में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। हालांकि, घरेलू मैदान पर पहला मैच खेल रही लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स को वॉशिंगटन फ्रीडम ने 6 विकेट से हरा दिया। इसके बावजूद यह मुकाबला अमेरिकी क्रिकेट और ओलिंपिक तैयारियों के लिहाज से एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

यह विश्वस्तरीय स्टेडियम नाइट राइडर्स ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है और भविष्य में 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार इस मैदान में 8 प्रीमियम पिचें, 120 फीट ऊंचे 6 फ्लडलाइट टावर और ICC मानकों के अनुरूप प्लेइंग एरिया बनाया गया है। स्टेडियम के उद्घाटन के साथ अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button