उत्तर प्रदेश

यूपी में धान खरीद की तैयारी, 200 करोड़ के जूट बोरे मंजूर

उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर योगी सरकार ने अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। खरीफ सीजन 2025-26 में धान और मोटे अनाज की सरकारी खरीद के साथ कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति के लिए 40 हजार गांठ जूट के बोरे खरीदे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

पिछले खरीद सत्र में समय पर बोरे उपलब्ध नहीं होने के कारण सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावित हुई थी। किसानों को भी खरीद केंद्रों पर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव से सबक लेते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने इस बार खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जरूरी बोरों की व्यवस्था करने का फैसला किया है।

सरकार की योजना के तहत खरीदे जाने वाले जूट के बोरे धान और मोटे अनाज की खरीद के साथ मिलों से तैयार होने वाले कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति में इस्तेमाल किए जाएंगे। धान की सरकारी खरीद किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर की जाती है।

कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब जूट के बोरों की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। समय रहते पर्याप्त बोरे उपलब्ध होने से खरीद केंद्रों पर भंडारण और परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

सरकार का मुख्य उद्देश्य धान खरीद के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना और किसानों को खरीद केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार से बचाना है। इस बार अग्रिम तैयारी से धान खरीद व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button