देश
अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट पर CCPA का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’ की बिक्री और विज्ञापन के मामले में अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख रुपये तथा जियोमार्ट पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीनों प्लेटफॉर्म को इस उत्पाद की बिक्री और विज्ञापन तत्काल रोकने का निर्देश भी दिया गया है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। CCPA के अनुसार, इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’ नामक बिना रजिस्ट्रेशन वाले कृषि रसायन की बिक्री और विज्ञापन किया जा रहा था। इसके बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख रुपये और जियोमार्ट पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
CCPA ने 22 सितंबर के आदेश में तीनों कंपनियों को इस उत्पाद की बिक्री और विज्ञापन तुरंत बंद करने तथा ऐसे उत्पादों की पहचान के लिए अपने प्लेटफॉर्म का सेल्फ-ऑडिट करने का निर्देश दिया। प्राधिकरण ने 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को भी कहा है। मामले की जांच कृषि मंत्रालय से मिली शिकायत के बाद शुरू हुई थी।