उत्तर प्रदेश

जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है आडवाणी जी का जीवन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उप प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ, 8 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री, पूर्व गृह मंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की।

*आडवाणी जी का जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा*
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व व दीर्घ सार्वजनिक जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा है।

*रथयात्रा ने समाज को सकारात्मक दिशा दी*
मुख्यमंत्री ने लिखा कि आडवाणी जी विपक्ष में जितने प्रखर नेता रहे, प्रशासन में भी उतने ही कुशल साबित हुए। सोमनाथ से श्री अयोध्या जी तक रथयात्रा आडवाणी जी के जीवन का ऐतिहासिक अध्याय है। इस यात्रा ने भारतीय समाज को सकारात्मक दिशा दी। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला।

*प्रधानमंत्री के विशेष लेख का किया उल्लेख*
मुख्यमंत्री ने “एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल” पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी के जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश करने पर समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष लेख की भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि प्रभु श्री राम की कृपा से आडवाणी जी को उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button