उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस 31 मार्च से शुरू करेगी महंगाई मुक्त भारत अभियान

लखनऊ। कांग्रेस 31 मार्च से 07 अप्रैल तक ‘मंहगाई मुक्त भारत अभियान’ चलाएगी। इसकी शुरुआत तीन चरणों में की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने सोमवार को दी। पाण्डेय ने बताया कि जनता का वोट हासिल करने के लिए पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर, पीएनजी, सीएनजी की कीमतें 137 दिनों तक स्थिर रहीं। चुनाव के बाद कौन सी स्थिति पैदा हो गयी कि पिछला सप्ताह घर के बजट के लिए एक बुरा स्वप्न सा हो गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन अच्छी खासी बढ़ रही हैं वहीं गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मध्यम वर्ग, आम लोग, नौकरी पेशा, गृहणियां हर कोई परेशान दिखाई दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस नेता पाण्डेय ने बताया कि 31 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के साथ अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर सिलेंडर, स्कूटर एवं बाइक, खाली पेट्रोल/डीजल के डिब्बे आदि पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस दो से चार अप्रैल के बीच पूर्वान्ह 11 बजे जिला मुख्यालयों पर लोगों के साथ जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां धरना एवं मार्च का आयोजन करेंगीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button