लाइफस्टाइलवायरल न्‍यूज

इतिहास के पन्नों मेंः 16 अप्रैल

सुनहरे सफर की शुरुआतः भारतीय रेल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसकी लंबाई 67415 किमी है। इसमें रोजाना 231 लाख लोग सफर करते हैं और यह 1.2 अरब टन भार के सामान की रोजाना ढुलाई करता है। इतना कुछ करने के लिए रेलवे 13169 यात्री गाड़ियां और 8479 मालगाड़ियों का संचालन करता है।

निःसंदेह भारत के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ने में भारतीय रेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। महात्मा गांधी ने इस मर्म को समझा और अपने एतिहासिक भारत दर्शन के लिए रेलवे के सामान्य दर्जे वाले डिब्बे को ही चुना। दक्षिण अफ्रीका में भी महात्मा गांधी को रेलवे के डिब्बे से ही बाहर फेंका गया था जब उन्होंने पहली बार उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपना पहला राजनीतिक प्रयोग किया। बाद में स्वदेश लौटने पर भारत दर्शन के साथ-साथ भारत में अपने पहले आंदोलन स्थल चम्पारण तक वे रेल से ही पहुंचे।

भारतीय रेल की इन उपलब्धियों के बीच इस सफर की शुरुआत की बात। भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बॉम्बे से और ठाणे के बीच के बीच चली थी। बोरीबंदर जिसे आज छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के नाम से जाना जाता है, यहां से लोगों की भीड़ और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोपहर 3.30 बजे यह ट्रेन चली और 4.45 बजे अपने गंतव्य पर पहुंची। 34 किमी का सफर इस ट्रेन ने एक घंटा 15 मिनट में पूरा किया। इस ट्रेन में 400 लोगों ने सफर किया था। डेक्कन क्वीन नाम की इस ट्रेन में 14 डिब्बे थे और इसमें साहिब, सुल्तान और सिंध नाम के तीन इंजन इस्तेमाल किये गए थे।

अन्य अहम घटनाएंः

  • 1848ः तेलुगु भाषा के ख्यातिलब्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम का जन्म।
  • 1889ः दुनिया को हंसाने वाले प्रख्यात कलाकार चार्ली चैप्लिन का जन्म।
  • 1934ः जाने-माने भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक का जन्म।
  • 1961ः प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन।
  • 1966ः भारत के सुप्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
  • 1978ः अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म।
  • 2011ः महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button