उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रयागराज की धाविका काजल निषाद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • मुख्यमंत्री योगी ने काजल का हौसला बढ़ाया और स्पोर्ट्स किट भेंट किये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को यहां उनके सरकारी आवास पर प्रयागराज की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली धाविका काजल निषाद ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने काजल की लगन और परिश्रम की सराहना करते हुए बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि होनहार बालिका की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव सहयोग और मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने काजल को स्पोर्ट्स किट और जूते भेंट किये। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना व बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एकेडमी के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि काजल निषाद के लिए स्पोर्ट्स किट और स्पोर्ट्स जूतों की नियमित व्यवस्था अब से एकेडमी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर, काजल निषाद के प्रशिक्षक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button