उत्तर प्रदेशलखनऊ

बांदा में 47.1 और लखनऊ में 45.1 डिग्री रहा तापमान

  • पिछले साल अप्रैल में नहीं हुई थी गर्मी महसूस

लखनऊ। भीषण गर्मी के चलते अब लोग बेहाल हो रहे हैं। राजधानी के मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद बांदा में 47.1 और लखनऊ में 45.1 डिग्री तापमान रहने का दावा किया है। कहाकि यह तपमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, इस बार गर्मी बहुत पड़ेगी और दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ेगा अभी इससे लोगों को राहत मिलने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस गर्म के मौसम में जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। अगर बाहर निकलते है तो शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें। गर्मी से बचने के जरूरी उपाय भी करेें। उन्होंने बताया कि पिछले साल तो गर्मी पता ही नहीं चली थी।

गर्मी से राहत पाने के लिए पी रहे शर्बत-लस्सी

भीषण गर्मी की वजह से लोग जहां राहत पाने के लिए शरीर को ढक रहे है तो बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी, बेल का शर्बत, कोल्डड्रिंक पी रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button