देश

कांग्रेस को दो नहीं, एक भारत चाहिएः राहुल गांधी

  • दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली में हिस्सा लेने पहुंचे, कहा-गुजरात मॉडल ने देश को दो हिस्सों में बांटा

अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दाहोद में ‘आदिवासी सत्याग्रह रैली’ में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दो नहीं एक भारत चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले गुजरात में जो काम किया वह आज भारत में हो रहा है। इसे गुजरात मॉडल कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि आज दो भारत हैं। पहला अमीरों का। इनके पास शक्ति, धन और अहंकार है। दूसरा भारत आम लोगों का है। इस मॉडल को भारत में लागू किया गया है। कांग्रेस दो भारत नहीं चाहती। वह ऐसा भारत चाहती है जिसमें सभी को समान अधिकार हो और सभी को सारी सुविधाएं मिलें। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह आदिवासियों की मर्जी से चलेगी। सरकार दो-तीन लोगों की नहीं जनता की आवाज से चलेगी। छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। कांग्रेस वादा नहीं करेगी। वह गारंटी देगी। यह कोई जनसभा नहीं है, यह सत्याग्रह की शुरुआत है।

उन्होंने कोरोना पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे थे- ”थाली बजाओ। तीन लाख लोगों की मौत हुई है लेकिन टीवी पर नरेन्द्र मोदी का एक ही चेहरा नजर आता है। सरकार ने सरकारी स्कूलों को बंदकर उनका निजीकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की हर ईंट में आदिवासियों का हाथ है।

राहुल के दाहोद पहुंचने पर पूरा सभागार जय आदिवासी, जय जौहर और लड़ेंगे-जितेंगे के नारों से गूंज उठा। पूर्वी गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी सभा को संबोधित किया। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और विपक्ष के नेता सुखराम राठवा और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने राहुल का स्वागत किया। हर्षदभाई निनामा ने चांदी की परछती पहना कांग्रेस नेता का स्वागत किया। दाहोद की रैली में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता और कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्रह की शुरुआत की। सत्याग्रह पत्र जगदीश ठाकोर ने पढ़ा। राहुल ने सत्याग्रह ऐप और सत्याग्रह की वेबसाइट www.adiwasisatyagrah.in को लॉन्च किया। बैठक में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, तापी और वेदांता परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया गया।

कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा, यह रैली सत्याग्रह की शुरुआत नहीं है। कांग्रेस 125 विधानसभा सीटें जीतेगी। जगदीश ठाकोर ने कहा कि सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों के संघर्ष को अपना बनाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि दाहोद स्थित नवजीवन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान में राहुल गांधी आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button