देश

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब ने केंद्र से मांगी अर्द्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां

  • केंद्रीय गृहमंत्री से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी जून माह के पहले सप्ताह में आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर राज्य में अर्द्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की मांग की है। मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात में यह मांग की जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पर चर्चा की। पंजाब के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 10 और अतिरिक्त कंपनियों की मांग की जिसे केंद्रीय गृहमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। मान ने बताया कि गृहमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आंतरिक सुरक्षा के लिए पंजाब को जो भी मदद चाहिए केंद्र सरकार देगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पटियाला में जो घटना हुई उस पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनीतिक दल से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाह के साथ बैठक में किसानों की गेहूं की पैदावार कम होने के कारण 500 रुपए बोनस देने का मसला भी उठाया गया।

दरअसल, पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों से संबंधित किसान गेहूं की पैदावार कम होने पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस और 10 जून से पूरे पंजाब में धान की बुआई शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि किसान संगठनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री मान से बात करने के बाद प्रदर्शन वापस लेने का एलान किया है।

मान ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री से ड्रोन रोधी तकनीक (एंटी ड्रोन सिस्टम) की मांग की । शाह ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र-राज्य मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर काम करेंगे । बैठक में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में बासमती फसल और पंजाब कोटा के मुद्दे समेत तमाम विषयों पर चर्चा की गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button