देश

बीते आठ सालों से विकास के नाम पर सिर्फ छल : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर बीते आठ वर्षों के दौरान विकास के नाम पर छल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने बीते आठ वर्षों में आठ ऐसे छल किए हैं जिससे देश की जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के ही दिन पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। माकन ने केन्द्र सरकार के आठ छल गिनाते हुए कहा कि भाजपा के आने से देश में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी चरम पर है, अर्थव्यवस्था की बुरी हालत है, किसानों की आमदनी घटी है, देश में दंगे बढ़ गए हैं, पिछड़ों खासकर एससी, एसटी और ओबीसी के मुद्दों को भुलाया जा रहा है, भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा करने में विफल हो रही है, शौर्य के नाम सेना के हितों को चोट पहुंचायी जा रही है।

माकन ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। जबकि सरकार चाहे तो 62 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों पर नियुक्तियां कर युवाओं को रोजगार दे सकती है। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में 10 हजार से अधिक दंगे हो चुके हैं। चीन हमारी सीमा में आए दिन घुसपैठ करता रहता है और देश के प्रधानमंत्री मौन रहते हैं। बीते आठ वर्षों में ‘हंगर इंडेक्स’ में देश के भुखमरी के हालात पहले से भी ज्यादा चिंताजनक हुए हैं। 116 देशों की लिस्ट में भारत 101वें नंबर पर पहुंच गया है। प्रेस की आजादी पर भी लगातार हमले हुए हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कांग्रेस मुख्यालय में राजीव शुक्ला ने नकुल दुबे का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।

हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने नकुल दुबे को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मायावती ने दुबे के निष्कासन की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल से की थी। बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे को पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता था। वह पहली बार वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश की महोना सीट से विधायक चुने गए और मायावती मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button