उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में बीते माह मिले कुल 14,139.62 करोड़

  • मई, 2021 के सापेक्ष मई, 2022 में 5865.86 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मई माह में कुल 14,139.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के मई माह में 8,273.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह मई में गत वर्ष माह मई की तुलना में 5,865.86 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह मई 2022 में कुल 4957.30 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष मई, 2021 के माह में प्राप्ति 2771.32 करोड़ रुपये थी। वैट के अन्तर्गत माह मई, 2022 में 2702.30 करोंड़ की राजस्व प्राप्ति हुई। वहीं गत वर्ष माह मई, में यह प्राप्ति 2286.63 करोड़ रुपये थी। जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत माह मई 2022 में निर्धारित लक्ष्य 10111.50 करोड़ रुपए के सापेक्ष 75.8 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है।

श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह मई, 2022 में कुल 3414.00 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह मई, 2021 में प्राप्ति 2138.91 करोड़ रुपये थी। आबकारी के अंतर्गत मई 2022 में निर्धारित लक्ष्य का 70.8 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह मई, 2022 की राजस्व प्राप्ति 2021.52 करोड़ है जो निर्धारित लक्ष्य का 79.2 प्रतिशत है। जबकि गत वर्ष माह मई, 2021 में प्राप्ति 625.85. करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह मई, 2022 की राजस्व प्राप्ति 793.41 करोड़ है जो निर्धारित लक्ष्य का 85.7 प्रतिशत है, जबकि गत वर्ष माह मई, 2021 में प्राप्ति 314.83 करोड़ थी।

उन्होंने बताया कि भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह मई, 2022 में प्राप्ति 251.09 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह मई, 2021 में प्राप्ति 136.22 करोड़ रुपये थी। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने डीजल एवं पेट्रोल पर लागू कर में कटौती कर आमजन के महगाई से राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 06 जून को उत्तर प्रदेश में डीजल पर लगने वाला राज्य कर 12.76 रूपये प्रति लीटर के साथ डीजल का उपभोक्ता मूल्य 89.74 रूपये प्रति लीटर है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में डीजल पर लागू राज्य कर 16.63 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 93.70 रूपये प्रति लीटर, छत्तीसगढ़ में 18.24 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 95.42 रूपये प्रति लीटर, झारखंड में राज्य कर 17.48 रूपये के साथ उपभोक्ता मूल्य 94.63 रूपये प्रति लीटर, महाराष्ट्र 20.81 रूपये राज्य कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 97.26 रूपये प्रति लीटर, पश्चिम बंगाल 15.33 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 92.74 रूपये प्रति लीटर, उड़ीसा में 17.90 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 94.74 रूपये प्रति लीटर, तमिलनाडु में 17.78 रूपये के साथ उपभोक्ता मूल्य 94.22 रूपये, आंध्र प्रदेश में 21.66 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 98.80 रूपये प्रति लीटर तथा तेलांगाना में 20.31 रूपये राज्य कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 97.80 रूपये प्रति लीटर है। श्री खन्ना ने बताया कि कल 06 जून, 2022 को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर लागू राज्य कर 15.08 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 96.55 रूपये प्रति लीटर रहा।

वहीं राजस्थान में पेट्रोल पर लगने वाला राज्य कर 26.84 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 108.46 रूपये, छत्तीसगढ़ 20.75 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.44 रूपये प्रति लीटर, झारखंड में 18.18 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 99.82 रूपये प्रति लीटर, महाराष्ट्र में 30.27 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 111.33 रूपये प्रति लीटर, पश्चिम बंगाल में 23.64 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 106.01 रूपये प्रति लीटर, उड़ीसा में 21.79 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 103.17 रूपये प्रति लीटर, तमिलनाडु में 21.59 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.62 रूपये प्रति लीटर, आंध्रप्रदेश में 29.25 रूपये कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 111.05 रूपये प्रति लीटर तथा तेलांगाना में 27.62 रूपये राज्य कर के साथ उपभोक्ता मूल्य 109.64. रूपये प्रति लीटर है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button