उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीमैप के हर्बल औषधियों से बने तीन उत्पादों को एफएसएसएआई से मिला लाइसेंस

  • अब इन उत्पादों के व्यावसायीकरण के लिए स्टार्टअप को हस्तांतरण कर सकेगा सीमैप

लखनऊ। सी.एस.आई.आर.-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ देश के उत्कृष्ट शोध संस्थानों मे से एक है । सीएसआईआर-सीमैप ने औषधीय पौधों के अवयव का प्रयोग कर तीन पौष्टिक उत्पाद तैयार किए हैं, जिसमें सिम-फल से, सिम-पोषक व हर्बीच्यु हैं। सीएसआईआर-सीमैप द्वारा विकसित इन तीनों उत्पादों को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) द्वारा व्यावसायीकरण के लिए केंद्रीय लाइसेन्स प्रदान किया गया है। अब सीएसआईआर-सीमैप को इन उत्पादों की तकनीकियों को इंडस्ट्री, लघु उद्योग तथा स्टार्टअप्स को हस्तांतरण करने में सहायता तथा मानकीकरण द्वारा प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत हर्बल औषधियों से निर्मित उत्पादों में सिम-पौषक रसायन आधारित अवलेह है। सिम-पौषक अवलेह के रूप में एक रसायन आधारित उत्पाद है। यह वैज्ञानिक रूप से पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को मिलाकर तैयार किया गया है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाता है तथा प्रति रक्षा बढ़ाने वाला दैनिक पोषण है। सिम-फलसे रसायन आधारित उत्पाद है । सिम-फलसे आयुर्वेदिक ज्ञान के आधार पर विकसित एक न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद है। यह विटामिन-सी, पेक्टीन और पोषण व फाइबर से समृद्ध है एवं स्रोत एंटीऑक्सीडेंट और प्रतिरक्षा बढ़ाने में सहायता के साथ पाचन शक्ति को वृद्धि करने में सहायक है।

हर्बीच्यु तंबाकू और निकोटीन मुक्त हर्बल मिश्रण हर्बीच्यु एक तंबाकू और निकोटीन मुक्त हर्बल उत्पाद है । इस उत्पाद की विशेषता है कि इसका आम गुटका जैसा स्वाद और सुगंध एवं इसमें तंबाकू नशामुक्त एजेंट के रूप में कार्य करने की क्षमता है। यह हर्बल एंटीऑक्सीडेंट (च्युइंग कम्पाउण्ड) चबाने योग्य तथा मुंह को तरो-ताजा रखता है एवं एंटी बैक्टीरियल तथा पाचन गुण भी पाये जाते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button