देश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,594 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 6,594 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 4,035 रही ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 61 हजार 370 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार, 548 है। दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3. 21लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.54 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोनारोधी टीके की 195.35 करोड़ खुराक दी गई

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे तक 195 करोड़ 35 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15.77 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 13.56 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button