उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में 24 घंटे में कोविड के 84578 सैम्पल की जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के मामले बढ़ने पर सैम्पल जांच में तेजी आ गयी। बीते 24 घंटे में 84578 सैम्पल की जांच की गयी है। वहीं 286 लोगों में कोविड के लक्षण मिलने की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 84,578 सैम्पल की जांच हुई तो अभी तक कुल 11,57,37,620 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 24 घण्टे में 164 लोग को स्वस्थ कर घर भेजा गया है। वहीं अभी प्रदेश में कोविड के 1,510 मामले सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के कार्य में 24 घंटे में 5,48,501 वैक्सीन की डोज दी गई। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को पहली डोज 15,33,32,674 तथा दूसरी डोज 13,94,14,184 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,23,625 तथा दूसरी डोज 1,15,04,034 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को तक कुल पहली डोज 78,00,667 तथा दूसरी डोज 42,60,296 दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button