उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता देगी सरकार: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता देगी। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को उप्र सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी।

युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जय हिंद! इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश की युवा शक्ति को अग्निवीर के रूप में माँ भारती की सेवा का अवसर प्रदान करने जा रही अग्निपथ योजना भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन करेगी।

सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में अभिवर्धन हेतु लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है। गौरतलब है कि राष्ट्र के समक्ष पेश आने वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को आमूलचूल परिवर्तन करते हुए, थलसेना,नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’योजना की मंगलवार को घोषणा की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button