देश

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

पटना। जय प्रकाश नारायण हवाईअड्डा पटना में रविवार 12 बजे के करीब स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-725 के इंजन में आग लग गई। विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। आग लगने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आग लगने से इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।mफ्लाइट यात्रियों से भरी हुई थी। फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस वजह से इंजन में आग लगी है।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि पक्षी के टकराने (बर्ड हिटिंग) की वजह से इंजन में आग लगी होगी। अभी जांच की जा रही है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही उसके एक इंजन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान के इंजन में आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के बाहर एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। अगर जरूरत पड़ी तो तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा सके। विमान में आग को बुझाने की कोशिश जारी है। एयरपोर्ट पर अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button