देश

प्रधानमंत्री 20 जून को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

  • 27000 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैसूर में सामूहिक योग प्रदर्शन में लेंगे भाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20-21 जून को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 27000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मैसूर में एक सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 जून को कर्नाटक का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 20 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (सीबीआर) का उद्घाटन करेंगे और बागची-पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।

वह दोपहर लगभग 1:45 बजे डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बेस), बेंगलुरु का दौरा करेंगे, जहां वे बेस यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे और डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह राष्ट्र को 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ भी समर्पित करेंगे जिन्हें कर्नाटक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को बदलकर विकसित किया गया है।

इसके बाद, लगभग 2:45 बजे, प्रधानमंत्री बेंगलुरु के कोम्मघट्टा पहुंचेंगे, जहां वे 27000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। फिर शाम लगभग 5:30 बजे, प्रधानमंत्री महाराजा कॉलेज ग्राउंड, मैसूर में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वे नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (एआईआईएसएच) में ‘संचार विकार वाले व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके बाद, लगभग 7 बजे, प्रधानमंत्री श्री सुत्तूर मठ, मैसूर जाएंगे और लगभग 7:45 बजे, वे श्री चामुंडेश्वरी मंदिर, मैसूर जाएंगे। 21 जून को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री मैसूर पैलेस ग्राउंड, मैसूर में सुबह करीब 06:30 बजे एक सामूहिक योग प्रदर्शन में हजारों प्रतिभागियों के साथ भाग लेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button