अयोध्याउत्तर प्रदेश

जिले के 147 इंटर कॉलेज में बनाए गए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता : अमन मिश्रा

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या जिले की एक दिवसीय सदस्यता का साला दो सत्रों में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में सोमवार को संपन्न हुई ।जिसमें जिला प्रमुख डॉक्टर सोनू जयसवाल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिला कार्यशाला में सदस्यता को लेकर दो सत्रों में व्यापक तरीके से रूपरेखा तय हुई ।

विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता होने के लिए पहले ही कार्यकर्ताओं की कार्यशाला करा कर उनको प्रशिक्षित किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता ने बताया अयोध्या जिले में 17 स्थानों पर इस बार होना तय हुआ है एवं जिले के 147 इंटर कॉलेज में जिसमें कॉलेजवार एक कार्यकर्ता बना दिया गया है एवं सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से लगने के लिए आवाहन भी किया है। जिले का लक्ष्य 40 हजार निर्धारित किया है। इसके लिए जनपद के प्रमुख कार्यकर्ताओं को लगाकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख डॉ सोनू जायसवाल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा, कॉलेज अध्यक्ष लवकुश पांडे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी सिंह, नगर मंत्री कुलदीप गुप्ता तहसील संयोजक चंचल उपाध्याय, नगर मोहित साहू, एसएफडी, प्रमुख प्रशांत श्रीवास्तव नितेश कुमार उज्जवल नायक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button