उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राजभवन में मुख्यमंत्री योगी और 40 जिलों में मंत्री करेंगे योगाभ्यास

  • प्रदेश के 32 जिलों में नोडल अधिकारी करेंगे प्रतिभाग
  • साढ़ तीन करोड़ लोगों को योग दिवस आयोजन से जोड़ने का है लक्ष्य

लखनऊ। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देशभर में योग दिवस पर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व वाले 75 स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनमें 06 स्थल उत्तर प्रदेश में हैं। यही नहीं उत्तर प्रदेश के 75000 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास होंगे। राज्य सरकार ने काशी, मथुरा, गोरखपुर, नैमिष धाम, चित्रकूट, बिठूर आदि जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास के लिए खास तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष 3.50 करोड़ लोगों को योग दिवस आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री लखनऊ में राजभवन में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 40 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ कई अधिकारीगण भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। इनमें अंबेडकरनगर में अनिल राजभर, बाराबंकी में दिनेश प्रताप सिंह, सुलतानपुर में विजय लक्ष्मी गौतम, प्रयागराज में ब्रजेश पाठक, मेरठ में योगेंद्र उपाध्याय, बुलंदशहर में दिनेश खटीक, गाजियाबाद में जितिन प्रसाद, हापुड़ में धर्मवीर प्रजापति, हरदोई में अजीत सिंह, देवरिया में संजीव गौड़, बस्ती में आशीष पटेल, सिद्धार्थनगर में नितिन अग्रवाल, बरेली में लक्ष्मी नारायण चौधरी, बदायूं में जसवंत सैनी, पीलीभीत में नरेंद्र कश्यप, वाराणसी में जयवीर सिंह, चंदौली में संजय निषाद, गाजीपुर में सुरेश राही, जौनपुर में एके शर्मा शामिल होंगे।

वहीं, कानपुर देहात में गुलाब देवी, इटावा में संजय गंगवार, फर्रुखाबाद में सतीश चंद्र शर्मा, कन्नौज में मयंकेश्वर शरण सिंह, औरैया में प्रतिभा शुक्ला, झांसी में नंदगोपाल गुप्ता नंदी, जालौन में रामकेश प्रसाद, ललितपुर में मनोहर लाल ’मन्नू कोरी’, मैनपुरी में अरुण कुमार सक्सेना, मथुरा में राकेश राठौर गुरू, बहराइच में केपी मलिक, मुरादाबाद में धर्मपाल सिंह, संभल में अनूप प्रधान वाल्मीकि, अमरोहा में संदीप सिंह, भदोही में रवीद्र जायसवाल, अलीगढ़ में भूपेंद्र सिंह चौधरी, हाथरस में सोमेंद्र तोमर, मऊ में दयाशंकर सिंह, सहारनपुर में बेबीरानी मौर्य, शामली में रजनी तिवारी, चित्रकूट में बृजेश सिंह सम्मलित होंगे।

इसके साथ ही कई जिलों में नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। अयोध्या में आवास आयुक्त अजय चौहान, अमेठी में प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग हिमांशु कुमार, कौशांबी में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा सुभाष शर्मा, सीतापुर में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रतापगढ़ में सदस्य, राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता, श्रावस्ती में आयुक्त, खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू, बागपत में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, लखीमपुर खीरी में सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद मुख्यालय सुधीर महादेव बोबड़े, कुशीनगर में आयुक्त ग्राम्य विकास, गौरी शंकर प्रियदर्शी प्रतिभाग करेंगे।

इनके अलावा फतेहपुर में प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू, उन्नाव में प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग और शासन एवं निबंधक, सहकारी समितियां बाबू लाल मीना, महराजगंज में सचिव, उत्तरप्रदेश मानवाधिकार आयोग एसवीएस रंगाराव, संतकबीर नगर में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, शाहजहांपुर में प्रमुख सचिव रेशम विभाग आर रमेश कुमार, सोनभद्र में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. हरिओम, आगरा में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग आलोक कुमार-2, गोंडा में प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग राजेश कुमार सिंह-1, गौतमबुद्ध नगर में प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण, बलरामपुर में प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग खत्रावथ रवींद्र नायक, गोरखपुर में प्रमुख सचिव, आवास एवं नगर नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण, महोबा में सचिव राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद, मुजफ्फरनगर में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, बांदा में प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम एवं सचिव, नगर विकास अनिल कुमार-3, हमीरपुर में निदेशक उद्यान विभाग मनीष चौहान, कानपुर में प्रमुख सचिव राजस्व, सुधीर गर्ग, एटा में आयुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल, राजबरेली में प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय जितेंद्र कुमार, फिरोजाबाद में दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, कासगंज में मयूर महेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा, मिर्जापुर में आयुक्त मिर्जापुर योगेश्वर राम मिश्रा, बिजनौर में आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह और बलिया में आयुक्त आजमगढ़ वियज विश्वास पंत मौजूद रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button