देश

जुबैर के खाते मेें दुबई, न्यूयॉर्क समेत दर्जन भर से ज्यादा देशों से आए पैसे

  • प्रावदा मीडिया नामक कंपनी के खाते में आए पैसे
  • जुबैर को स्पोर्ट करने वाले ट्विटर हैंडल मीडिल ईस्ट देशों के

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) यूनिट द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहम्मद जुबैर की कंपनी के बैंक खातों को भी पुलिस ने खंगाला है। इस दौरान उन्हें पता चला कि लगभग दर्जनभर देशों से उनके बैंक खाते में दो लाख रुपये से ज्यादा रकम भेजी गई है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि जुबैर की गिरफ्तारी के बाद जिन टि्वटर हैंडल द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई है, उनमें से अधिकांश विदेश के हैं। इन्हें लेकर भी आगे जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जुबैर की कंपनी के बैंक खाते में जो रुपये आये थे, उसे लेकर जांच की गई है। पेमेंट गेटवे से पता चला कि बैंक खाते में पहुंची रकम में मोबाइल नंबर या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का आईपी एड्रेस विदेश में है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बैंकॉक, ऑस्ट्रेलिया, मनामा, नॉर्थ पोलैंड, सिंगापुर, विक्टोरिया, न्यूयॉर्क, इंग्लैंड, रियाद, शाहजहां, ईस्टर्न प्रोविंस, अबू धाबी, वॉशिंगटन, न्यू जर्सी, कैलिफोर्निया, टैक्सास, दुबई, स्कॉटलैंड आदि जगह से उसके खाते में 2 लाख 31 हजार 933 रुपये भेजे गए हैं। प्रावदा मीडिया के नाम से बने खाते में यह रकम आई है।

पुलिस सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान यह पता चला है कि मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी को लेकर सपोर्ट करने वाले अधिकांश ट्विटर हैंडल मिडिल ईस्ट देशों से संबंध रखते हैं। इनमें यूएई, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। इसे लेकर भी पुलिस टीम छानबीन कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button