देश

कर्नाटक के केरूर में छेड़छाड़ की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा, धारा 144 लागू

बेंगलुरु: बागलकोटे तालुका के केरूर में छेड़खानी की घटना के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि जिले में  स्थिति अब नियंत्रण में है। झड़प में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे वहीं 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  बागलकोटे के एसपी आई जयप्रकाश ने कहा, स्थिति अब शांतिपूर्ण है। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि एक हिंदू लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने यासिन नाम के एक युवक को घेर लिया। इसके बाद यासिन के साथ भी कई लोग आ गए और बहस शुरू हो गई। धीरे-धिरे बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। हिंदू जागरण वेदिके नाम के संगठन के जिला सचिव को चाकू मार दिया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के सदस्य भी मुसलमानों के रिहाइशी इलाके में घुस गए और वाहनों को आग लगा दी।

केरूर में धारा 144 लागू

पुलिस के मुताबिक हालात अब सामान्य हैं लेकिन एहतियात के तौर पर केरूर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक यहां धारा 144 लागू रहेगी। तनाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेज में भी छुट्टी कर दी गई है। इलाके में भारी पुलिसबल भी तैनात किया गया है।

बता दें कि कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से कई मुद्दों को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो चुका है। कर्नाटक के कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद भी माहौल गरमाया था। इसके बाद हिंदू नववर्ष के मौके पर भी कुछ घटनाएं हुईं। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने भी कट्टरपंथियों को वॉर्निंग दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button