देश

बिहार में नई सरकार, BJP का नीतीश पर वार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- राजद-जेडीयू के साथ आने से अपराध बढ़ा

बिहार में नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को आठबीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश के महागठबंधन में जाने के फैसले को लेकर बीजेपी हमलावर है।

वहीं बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए बिहार में नीतीश और तेजस्वी के साथ आने से अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी का दावा किया गया है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसके साथ ही पात्रा की तरफ से सिलसिलेवार ढंग से घटनाओं का ब्यौरा भी दिया गया।

संबित पात्रा ने कहा कि महागठबंधन बनने के पश्चात जेडीयू और राजद के बीच जिस प्रकार की गतिविधियां बिहार में हुई हैं, उससे आपको अवगत कराता हूं। 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।  11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।

11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोग मृत्यु को प्राप्त हुए। छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और आदरणीय नीतीश कुमार जी के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिलावार आप देख सकते हैं कि मैंने जल्दी में अव्यवस्था बिहार में फैल रही है उसका एक संस्मरण रखा। जिला पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म होता है। मुजफ्फरपुर में व्यवसायी नलिन रंजन के घर में दिन दहाड़े घुसकर लुटेरे 40 लाख रुपये की संपत्ति लूट लेते हैं। नरकटिया गंज में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म होता है। झंडे में भी परिवर्तन किया जा रहा है और वहां भी तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button