उत्तर प्रदेशलखनऊ

सम्पूर्ण राष्ट्र को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं : राजनाथ सिंह

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की सुबह लखनऊ में हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बधाई संदेश पहुंचा। सुबह के वक्त जब देश की राजधानी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत कर रहे थे, उस वक्त लखनऊ के लोग राजनाथ सिंह के बधाई संदेश को पढ़कर प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में अपने शुभचिंतकों, समर्थकों, भाजपा के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र राजनीति से जुड़े संगठन पदाधिकारियों, पत्रकारों सहित हजारों की संख्या में लोगों को बधाई संदेश भेजा। अपने बधाई संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र को 75 वें स्वतंत्रता दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं है। लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ को भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों, समर्थकों, धर्मअनुयायियों और भाजपा के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से बधाईयां दी। लखनऊ में रहने वाले जनप्रतिनिधियो ने भी रक्षामंत्री के नाम अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button