देशबड़ी खबर

कश्मीरी हिंदू का आतंकियों ने फिर किया बेरहमी से कत्ल, सुनील कुमार भट्ट का भाई भी जख्मी

श्रीनगर। स्वतंत्रता के 75 साल का जश्न मना रहे देश में मंगलवार को बुरी खबर आई। जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। शुक्रवार को ही दहशतगर्दों ने बंदीपोरा में बिहार के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की हत्या कर दी थी।

कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकवादियों ने शोपियां में चोटीपोरा स्थित एप्पल ऑर्चर्ड में गोलीबारी कर दी। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबल भी अलर्ट मोड में आ गए हैं। खबर है कि पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। मृतक का नाम सुनील कुमार भट्ट है और भाई का नाम पिंटू कुमार बताया जा रहा है।

सोमवार को ही फेंका गया ग्रेनेड

भाषा के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को आतंकवादियों के दो ग्रेनेड हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के एक नागरिक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने एक घंटे के भीतर दो ग्रेनेड हमले किए। उन्होंने बताया कि पहला हमला बडगाम जिले के चदूरा में अल्पसंख्यक बस्ती में किया गया, जबकि दूसरा हमला श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर।

बंदीपोरा में बिहार के शख्स की हत्या

शुक्रवार को बंदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के मजदूर अमरेज की हत्या कर दी थी। घटना के बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले पुलवामा के गडूरा गांव में भी आतंकियों ने बिहार के मजदूर का कत्ल कर दिया था। घायल की पहचान मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button