देश

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम; नई कीमत कल से लागू

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। नई दर 17 अगस्त से लागू हो जाएगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल ब्रैंड से दूध और डेयरी प्रॉक्टर का उत्पादन और बिक्री करता है।

अमूल ने गुजरात के अहमदाबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली, एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई समेत सभी बाजारों में दूध की कीमत में इजाफा किया है। इससे पहले इसी साल मार्च में भी अमूल और अन्य ब्रैंड्स ने दूध की कीमत में इजाफा किया था।

मदर डेयरी ने लागत में वृद्धि को बताई वजह

मदर डेयरी ने भी बुधवार से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर इजाफे का ऐलान किया है। कंपनी ने खरीद और लागत में वृद्धि को इसकी वजह बताया है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आपूत्तिकर्ता है और कंपनी हर दिन पोली पैक और वेडिंग मशीनों के जरिए 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। कंपनी ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह 17 अगस्त 2022 से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर वृद्धि को विवश है।

कितनी होगी कीमत

अमूल और मदर डेयरी ब्रैंड के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए लीटर हो जाएगी। टोन्ड दूध की कीमत 51 रुपए लीटर होगी तो डबल टोन्ड दूध के लिए आपको 45 रुपए देने होंगे। गाय के दूध की कीमत इजाफे के बाद 53 रुपए लीटर होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button