उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र ने पार किया कोविड बूस्टर डोज के दो करोड़ से अधिक का आंकड़ा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर हैंडल से दी जानकारी
  • स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की मेहनत को सराहा
  • रविवार को 19.64 लाख लोगों को दी गई बूस्टर डोज

लखनऊ। कोरोना महामारी को मात देने में उत्तर प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राज्य में वृहद स्तर पर चल रहे कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने सोमवार को दो करोड़ से अधिक निःषुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। रविवार को प्रदेश के 19.64 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी गई।

टीका जीत का अवश्य लगवाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से बूस्टर डोज की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने कोविड-19 के खिलाफ लोगों को बूस्टर डोज देने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को दो करोड़ से अधिक का आकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और जल्द से जल्द बूस्टर डोज को लगाकर कोरोना मुक्त भारत के लिए ’’टीका जीत का’’ की अपील की है।

अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी के जन टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद 75 दिन के विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे अमृत खुराक अभियान का ही परिणाम है कि योगी सरकार ने एक बार फिर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी अहम जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वायरस के खिलाफ लोगों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज देने के लक्ष्य की शुरुआत 10 जनवरी से की थी।

इसके तहत 18 वर्ष की आयु के लोगों को 15 जुलाई से बूस्टर डोज देने के लिए 75 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया था। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बूस्टर खुराक के महत्व के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से टीकाकरण केंद्रों की जानकारी भी दी जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button