उत्तर प्रदेशलखनऊ

आल इण्डिया जमीयतुल कुरैश ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

  • आज़ादी के अमृत महोत्सव अभियान को ऐतिहासिक बनाने वाले विभिन्न हस्तियां हुई सम्मानित
  • कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफ़ाक सैफी रहे मौजूद

लखनऊ। कुरैशी बिरादरी की अखिल भारतीय सामाजिक संस्था,आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी के द्वारा 75अमृत महोत्सव अभियान को ऐतिहासिक बनाने वाले विभिन्न प्रमुख विभूतियों का सम्मानित किया गया। उक्त समारोह का आयोजन बिल्लौचपुरा स्थित रॉयल पैलेस में हुआ।जिसमे श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने समारोह आए सभी महानुभावों का स्वागत किया। इस समारोह में डॉक्टर दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज उत्तर प्रदेश सरकार, श्री अशफाक सैफी अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश,  तुरत जैदी, मौलाना मुश्ताक नदवी, श्री योगेश शुक्ला, विधायक बीकेटी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव अभियान को ऐतिहासिक बनाने वाले अनुराग त्रिवेदी, उपाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन, अब्दुल वहीद महामंत्री पत्रकार एसोसिएशन, सचिव जुबैर अहमद, नजम अहसन, आरिफ़ मुकीम, अनुराग दीक्षित, इमरान कुरैशी, आबिद अली कुरैशी, पूर्व सभासद साकेत शर्मा और उनकी पूरी टीम सहित मेडिकल कैम्प में सेवा करने वालों में डाक्टर सलीम शम्स, डा. राहिल, फरीद, सिराज अहमद नदवी, मोहम्मद गुफरान नसीम, मोहम्मद आमिर नदवी, फैसल मुजीब, हबीब उर्फ गुल्लू,जुनैद खान,वामिक खान,संजय सिंह, मोहम्मद अहमद, वसीम एड0, अनुराग द्विवेदी एड0, रियाज़ अहमद, संजय जयसवाल, किशन, हरि ओम, राहुल सोनकर, संजय आदि को सम्मानित किया गया।

इसी तरह संस्थाओं में इस्लामिक सेंटर आफ इंण्डिया के मौलाना नईमुरर्हमान सिद्दीकी, अदनान खान, दारूल उलूम फंरगीमहल के मौलाना सुफियान निज़ामी, मौलाना हारून निज़ामी, आल इण्डिया सुन्नी बोर्ड के मौलाना मुश्ताक नदवी, अलहाज मोहम्मद कलीम खान, के अलावा वसी उल्लाह आज़ाद, अनिल श्रवण, हाजी मुस्तक़ीम, हाजी शान मोहम्मद, हाजी तारिक़, रफीक़ अहमद, हाजी ज़हीर, रेहान अहमद कुरैशी, हाजी रहनुमा, मोहम्मद इरफान, हाजी पप्पू, बहाल उद्दीन, हाजी अंसार, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद शाकरीन, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद फुरकान, बहाउद्दीन, मुजीब कुरैशी, राजू बच्चन, मुन्तफिक़, हसन अहमद, ख़ालिद उमर कुरैशी, चंदू पहलवान, आलमीन, कदीर, इमाम मस्जिद उमर मौलाना शादाब नदवी, शहरोज़ कुरैशी, मोहम्मद ज़हीर, आदि को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश वासियों के लिए काम कर रही है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि मुसलमानों के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर हो उसी उद्देश्य से सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने देश की आजादी में मुसलमानों की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि देश की आजादी में जितनी भागीदारी हिंदुओं की है उतनी ही भागीदारी मुसलमानों की भी है।

उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमानों ने मिलकर अंग्रेजों को देश से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई है । उन्होंने कहा कि हमें हिंदू और मुसलमान बन कर नहीं बल्कि हिंदुस्तानी बनकर रहना चाहिए उन्होंने बताया कि बहादुर शाह जफर ने जब गद्दी संभाली थी तब उन्हेंने सबसे पहले जो आदेश जारी किया था उसमें कहा गया था कि देश में गौ हत्या बंद कर दी जाए।डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ईश्वर ने हम सब को इंसान बनाया लेकिन नीचे वालों ने हम इंसानों को जातियों में बाटा है उन्होंने कहा कि गरीबी और मजबूरी किसी की जात नहीं पूछती है उन्होंने कहा कि हमारा घर ऐसे क्षेत्र में हैं जहां सभी जातियों के लोग रहते हैं और हमेशा हमने मिलजुल कर काम किया है।

इस अवसर पर अल्प संख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कुरैशी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया जाएगा।इस समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित लोगो ने राष्टीय सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी का आभार व्यक्त किया।इस समारोह में हाजी अंसार कुरैशी, मौलाना मोहम्मद अहमद अदीब साहब, हाजी मुस्तकीम कुरैशी, मोहमद कदीर कुरैशी, हाजी रहनुमा कुरैशी, हाजी पप्पू कुरैशी ,साबू कुरैशी, सैदुज्जमा कुरैशी, हाजी हसन अहमद, इरफान कुरैशी, मुंताफिक कुरैशी,आमीर कुरैशी,शहरुख कुरैशी अरशद सऊद कुरैशी सभी सम्मानित लोग शामिल हुए।आखिर में संस्था के राष्ट्रीय सचिव शहाब उद्दीन कुरैशी ने संस्था के तहत होने वाली गतिविधियों और आगे की योजनाओं पर रोशनी डाली और आए हुए तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button