उत्तर प्रदेशलखनऊ

मदरसों की बेहतरी के लिए सर्वे करवा रही भाजपा सरकार: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बुधवार को लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बोलते हुए भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार मदरसों की बेहतरी तथा आधुनिकीकरण के लिए सर्वे करवा रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं बिना भेदभाव के अन्त्योदय की विचारधारा के आधार पर गरीबों के आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं और अपने समाज के बीच जाकर भाजपा का जनाधार बढ़ाने का काम करें।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक आधार पर चलने वाला राजनैतिक संगठन है। भारतीय संस्कृति, आस्था, परम्पराओं तथा विरासत को लेकर हम लम्बे समय से राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हमारे अलावा जितनी भी राजनैतिक विचारधाराएं हैं, उनमें अधिकांश विचारधाराएं विदेशी हैं। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमने ईमानदारी से जमीन पर जाकर काम किया है। आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली भाजपा को जीत इसका प्रमाण है। अभी कुछ चुनौतियां हैं इस चुनौती से हमें पार पाना है। एमएलसी मोहसिन रजा ने कहा कि हमको अल्पसंख्यकों के बीच जाकर यह बताना होगा कि अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बाशित अली ने कहा कि पार्टी उनको जहां भी लगायेगी वहां हम तन मन धन से काम करेंगे।

इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी चौ. जाकिर हुसैन, पार्टी के प्रदेश मंत्री व मोर्चा के सहप्रभारी अमित वाल्मिकी, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन असफाक सैफी, मदरसा बोर्ड चेयरमेन ईफ्तखार हुसैन, उर्दू अकादमी के चेयरमेन चौ. कैफूल बरा, हज कमेटी के चेयरमेन मोहसिन रजा, अली अहमद मैमोरियल कमेटी के चेयरमेन तौजार जैदी, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व उर्दू अकादमी के सदस्य हाजी जहीर अहमद उपस्थित रहें। संचालन मोर्चा के महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button