उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही भाजपा सरकार : धर्मपाल सिंह

  • प्रदेशभर में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को भी सुना।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कानपुर देहात, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट, ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के मार्टिनपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के मन की बात सुना।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब में बूथ सं. 265 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज को नई दिशा देने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार एकात्ममानववाद और अंत्योदय की कल्पना को साकार करने का काम कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय सदैव कहते थे कि राष्ट्र सर्वाेपरि है, वे चाहते थे कि देश में कोई भूखा न सोए, किसी की भी दवा और इलाज के अभाव में मौत न हो, वे चाहते थे समाज के अन्तिम व्यक्ति का विकास हो। प्रदेश महामंत्री संगठन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को भी सुना।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button