अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

BJP मंडल अध्यक्ष को सर तन से जुदा करने की धमकी और ऐसा वाले को 4 लाख रुपए इनाम।

मेठी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के गौरीगंज देहात के मंडल अध्यक्ष का सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। पत्र में मंडल अध्यक्ष का सर तन से जुदा करने वाले को 4 लाख रुपए इनाम देने का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर बाहर खड़ी कार के पीछे के शीशे पर देर रात धमकी भरा पत्र चस्पा किया है। पीड़ित भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।आपको बता दें कि जिला मुख्यालय गौरीगंज देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के घर के बाहर खड़ी मारुति कार के पीछे के शीशे पर धमकी भरा पत्र अज्ञात बदमाशों ने चस्पा कर दिया। सुबह जब मंडल अध्यक्ष निजी कार्य के लिए घर से रवाना होने लगे तो कार के पीछे धमकी भरा पत्र देखकर हड़कंप मच गया। पत्र में लिखा था कि मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी का सर तन जुदा करने वाले को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे । साथ ही पत्र में लिखा गया है इसने मुसलमानों का जीना हराम कर रखा है। जिसके बाद भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने पूरे मामले की सूचना गौरीगंज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ गौरीगंज क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी का कहना है कि हम लोग घर के सभी कार्य निपटाने के बाद देर रात सो गए सुबह इस पत्र की जानकारी हुई, जिसके बाद हमें सूचना पुलिस को दी है प्रशासन ने हमें कार्यवाही का भरोसा दिलवाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी ने बताया की तभी प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस जांच कल पता लगा ले में जुटी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button