देश

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। इस हमले में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है-कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर मां की गाड़ी व उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है। गनीमत है की घटना के दौरान वह वहां नहीं थे। अगर होते तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मालीवाल ने कहा है कि हमले के वक्त वह और उनकी मां घर पर नहीं थी। हमलावर ने गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं।’ स्वाति अपनी मां के साथ उत्तरी जिले के सिविल लाइन में रहती हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वाति मालीवाल के इस घटना के ट्वीट करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं हैं। खुले आम कत्ल हो रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि एलजी थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button