उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का साधु-संतों को पहुंचेगा उपहार

  • बधाई संदेश के साथ मुख्यमंत्री योगी संतों को भेज रहे मिठाई एवं बधाई संदेश
  • अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयाग, नैमिष समेत प्रमुख तीर्थों तक पहुंचेगा योगी का संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खुशियों और समृद्धि के त्योहार दीपावली को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए यादगार बनाने को प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली के पर्व पर उनकी ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य (चक्रतीर्थ), गोरखपुर (गोरक्षपीठ), मेरठ (औघड़नाथ मंदिर), देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थल के संतों को शुभकामना भेज रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत व अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से दीपावली की छटा में चार चांद लग गए हैं। खासकर धार्मिक स्थलों में दीपावली की रौनक अलग ही दिखाई देती है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव अब विश्व विख्यात हो चुका है। इसके तहत रिकॉर्ड संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। साथ ही, लेजर शो की तारीफ तो स्वयं प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर प्रदेश के कई घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाने लगा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button