देश

वडोदरा में पटाखा फोड़ने के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस उपायुक्त पर पेट्रोल बम फेंका

  •  देर रात स्ट्रीट लाइट बंद करके हुआ जमकर पथराव, घटना के बाद फैला तनाव
  • खड़ी गाड़ियों में आगजनी के बाद दमकल की गाड़ियों ने स्थिति पर काबू पाया

वडोदरा। शहर के पानीगेट क्षेत्र में रात एक बजे के आसपास जमकर पथराव और आगजनी की गई। पटाखा फोड़ने के मुद्दे पर दो गुटों में भिड़ंत के बाद हंगामा कर रहे लोगों ने पहले स्ट्रीट लाइट बुझा दी और फिर अंधेरे में एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस उपायुक्त पर पेट्रोल बम फेंका गया, लेकिन हमले में वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अभी तक 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वडोदरा शहर के पानी गेट क्षेत्र में दिवाली की रात करीब एक बजे अचानक स्ट्रीट लाइट बंद करके पूरे क्षेत्र में अंधेरा कर दिया गया। इसके बाद पटाखा फोड़ने के मुद्दे पर दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। सड़क पर पार्क की गई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना को साम्प्रदयिक रंग देने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हंगामा को काबू करने पुलिस उपायुक्त जोन-3 यशपाल जगाणिया भी मौके पर थे। इसी बीच एक गली से उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। इसमें वे बाल बाल बच गए।

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों के खदेड़ना शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने हंगामे पर उतारु भीड़ में से 19 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पटाखे फोड़ने को लेकर दोनों गुट में विवाद हुआ। देखते-देखते मामला दो गुटों के बीच तनाव का कारण बन गया। लोगों ने स्ट्रीटलाइट बंद कर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस पूरे क्षेत्र को छावनी में बदलकर हंगामा करने वालों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई में जुट गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button