देश

150 से ज्यादा सीटे जीतेगी भाजपा, हार्दिक पटेल बोले- गुजरात की संस्कृति और गौरव के खिलाफ रहे हैं AAP और कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के निकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हार्दिक पटेल ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य में भगवा पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार 150 से ज्यादा सीटों के साथ बहुमत से बनने जा रही है। हम इसमें अपना योगदान देने के लिए यहां हैं।

दरअसल, हार्दिक पटेल खुद के और अल्पेश ठाकोर की उम्मीदवारी पर बोल रहे थे। भाजपा ने वीरमगाम से हार्दिक पटेल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जो मुझे ज़िम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा। विरामगम सीट से सबको साथ लेकर चुनाव जीतने की कोशिश होगी।

पटेल ने कहा कि इस सीट पर भले 10 साल से कांग्रेस हो लेकिन यह मेरी जन्म, कर्म और मात्रभूमी है और यहां के लोग हमें स्वीकारेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा। हार्दिक पटेल ने कहा कि आप हो या कांग्रेस, वे गुजरात की संस्कृति और गौरव के खिलाफ रहे हैं। गुजरात के 7 करोड़ लोग उन्हें कभी पसंद नहीं करेंगे।

वे कहते हैं कि हम मुफ्त बिजली देंगे, हर गुजराती गुजरात सरकार को मुफ्त बिजली देता है। क्योंकि हर घर में सोलर पैनल है। उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग कांग्रेस की बात नहीं सुनना चाहते। मैं कभी कांग्रेस में था, मैं यह जानता हूं। हर समय गुजरातियों का अपमान करने वाली और राज्य के गौरव पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को गुजरात की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

खुद की जीत पर भरोसा जताते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि हमने पिछले 5 महीनों में जिस तरह यहां के लोगों के लिए सामाजिक कार्यों के जरिए काम किया है, उन्हें लगता है कि मैं युवा हूं और उनके लिए काम करूंगा। मैं विकास के 10 साल के सूखे को हरियाली में बदलने और पीएम मोदी की नीतियों को लागू करने के लिए काम करूंगा। आपको बता दें कि इस साल मई में विपक्षी दल छोड़कर आए कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तथा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भाजपा ने टिकट दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button