उत्तर प्रदेशलखनऊ

सहकारिता मंत्री ने नैनो यूरिया प्लांट का किया अवलोकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने शनिवार को गांधीनगर (गुजरात) स्थित कलोल में देश के पहले नैनो यूरिया (तरल) प्लांट के अवलोकन के साथ साथ उत्पादन की स्थिति से अवगत हुए। अवलोकन के दौरान सहकारिता मंत्री ने प्लांट के अधिकारियों को कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मेजरिंग (मापन) कैप लगाई जाए, जिससे किसानों को पता चल सके कि उन्हें नैनो यूरिया में कितनी मात्रा में पानी मिलाना है।

श्री राठौर ने बताया कि यह प्लांट पूर्ण रूप से ऑटोमैटिक है तथा एक मिनट में आधे लीटर की 150 बोतलों का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि बताया कि 31 जुलाई 2023 से इस प्लांट में नैनो डीएपी का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा, जिससे खाद के लिए हमारी विदेशों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। साथ ही साथ किसानों के लिए खाद की समस्या दूर होगी।

उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादन, किसानों की आय और उपज की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जल और वायु के प्रदूषण में कमी होगी तथा इससे किसान सुरक्षित रहेंगे। नैनो यूरिया की आधे लीटर की बोतल किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करने के साथ ही उपज की लागत में कमी से किसान लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर नैनो यूरिया प्लांट कलोल के निदेशक दीपक ईनामदार, वरिष्ठ महाप्रबंधक आर. रमनैया, संयुक्त महाप्रबंधक पी.के. सिंह, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन भावना गर्ग तथा सहायक प्रबंधक श्रुति जोशी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button