देश

अमित शाह का ट्वीट, खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने नकारा

गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 157 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। वही इस चुनाव में जीत का दम भरने वाली आप 5 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। गुजरात में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का भी ट्वीट सामने आया है। अमित शाह ने साफ तौर पर अपने ट्वीट में कहा है कि खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने नकार दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

अमित शाह ने लिखा कि इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता को नमन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मिली इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल जी और अथक परिश्रम करने वाले गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी जी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।

अमित शाह ने यह भी कहा कि गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। यह नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button