उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डिजिटल माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही योगी सरकार

  • मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में ऑनलाइन बिल पेमेंट से लेकर शिकायत तक के लिए उपभोक्ताओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

लखनऊ। आम लोगों से जुड़ी सेवाओं को सरकार डिजिटल करने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की ऊर्जा वितरण कंपनी यूपीपीसीएल ने डिजिटल माध्यम से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया है और साथ ही इसके फायदे भी गिनाए हैं।

समय से विद्युत बिल जमा करने पर एक प्रतिशत तक की छूट

वीडियो में समय पर विद्युत बिल जमा करने के कई फायदे बताए गए हैं। अगर आप ड्यू डेट से पहले अपना विद्युत बिल जमा कर देते हैं तो टोटल बिल में एक प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। आप डिस्कनेक्शन जैसी असुविधा से बच सकते हैं। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी यह बेहद आवश्यक है क्योंकि पावर कॉर्पोरेशन को भी विद्युत क्रय करना पड़ता है।

ऑनलाइन माध्यमों से भरें बिजली बिल

इसी तरह वीडियो में बताया गया है कि आप ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कैसे कर सकते हैं। इसके अनुसार ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से बिना लाइन में लगे अपना बिजली भर सकते हैं। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए अपना बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न मोबाइल पेमेंट एप जैसे गूगल पे, फोन पे या ई निवारण एप के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सुगम हुआ भुगतान

ग्रामीण उपभोक्ता जो ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग नहीं कर पाते हैं वो नजदीकी विद्युक कार्यालय, विद्युत उपकेंद्रों, जनसेवा केंद्रों पर या सरकारी राशन वितरण केंद्रों पर जाकर विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं। योगी सरकार की पहल पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर भी विद्युत बिल का भुगतान कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत बिल का भुगतान और भी आसान हो गया है।

बिल गलत होने पर करें ऑनलाइन शिकायत

प्रतिमाह आने वाला विद्युत बिल सही है या गलत, इसकी पहचान भी उपभोक्ता स्वयं कर सकते हैं। आपको प्राप्त बिल पर लिखा मीटर नंबर, आपके परिसर में लगे मीटर नंबर से भिन्न नहीं होना चाहिए। आपका बिल बेसिस एमयू अथवा ओके होना चाहिए। बिल गलत होने की स्थिति में आप विद्युत कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन कंप्लेंट करके इसे ठीक करा सकते हैं। यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर ऑनलाइन कंप्लेंट के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है।

नियमित कराएं विद्युत उपकरणों की सर्विस

वीडियो में यह भी बताया गया है कि आप अपने मासिक विद्युत बिल को कम भी कर सकते हैं। आपका विद्युत बिल आपकी विद्युत खपत पर निर्भर करता है। आप कुछ उपायों को अपनाकर इसे कम कर सकते हैं। आप एलईडी बल्ब अथवा सीएफल का इस्तेमाल करें, यूज में न आने वाले उपकरणों को ऑफ रखें, अपने एसी का टेंप्रेचर 24 डिग्री के आसपास सेट रखें। इसके अतिरिक्त अपने विद्युत उपकरणों की नियमित सर्विस जरूर कराएं।

मीटर रीडिंग के वक्त रखें ध्यान

इसमें यह भी बताया गया है कि मीटर रीडर द्वारा मासिक रीडिंग लेते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। इसके अनुसार, वे उपभोक्ता जिनका बिल मीटर रीडर द्वारा बनाया जाता है, परिसर में लगे मीटर नंबर और बिल पर लिखे मीटर नंबर का मिलान अवश्य कर लें। इसके अतिरिक्त मीटर व बिल की रीडिंग में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। रीडिंग मिसमैच होने की स्थिति में इसकी सूचना विभाग को अवश्य करा देनी चाहिए ताकि डिफाल्टर मीटर रीडर पर कार्रवाई की जा सके। यूपीपीसीएल की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को सही विद्युत बिल सही समय पर उपलब्ध कराना है।

विद्युत सप्लाई बाधित हो तो 1912 पर करें शिकायत

यदि किसी उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई मीटर खराब होने की वजह से बाधित हो गई है तो उसे तत्काल इसकी सूचना 1912 पर देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता इसकी सूचना वेबसाइट पर दर्ज लिंक पर जाकर ऑनलाइन भी कर सकता है। या फिर लिखित शिकायत भी विद्युत कार्यालय का उपकेंद्र में की जा सकती है। सूचना प्राप्त होते ही प्राथमिकता में विद्युत सप्लाई शुरू की जाएगी और जांच के बाद मीटर बदलने की कार्यवाही की जाएगी।

वॉट्सएप पर भी कर सकते हैं भुगतान और शिकायत

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सेवाओं को और लाभकारी बनाने के लिए कुछ वॉट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। इस सेवाओँ का लाभ लेने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड वॉट्सएप नंबर से डिस्काम के वाट्सएप नंबर पर हाय या स्टार्ट लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपको बिल देखने या इसका भुगतान करने का लिंक प्राप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त आप यहीं से ऑनलाइन कंप्लेंट भी कर सकते हैं और इसकी स्थिति भी जान सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button